नर्सिंग कॉलेज के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज

कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सोमवार को राजस्व और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ झिंझरी कला में पॉलीटेक्निक और जेल के पीछे स्थित शासकीय भूमि का निरीक्षण कर कटनी जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज स्थापना हेतु स्थल का चिन्हांकन किया। इस मौके पर एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आर0बी0 सिंह, सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा भी उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिये झिंझरी ग्राम पंचायत कछगवां के पटवारी हल्का नंबर 35/46 में आवश्यक 25 एकड़ शासकीय भूमि का निरीक्षण कर आवंटन हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। मेडिकल कॉलेज के लिये जेल और शासकीय पॉलीटेक्निक भवन के पीछे रिक्त भूखण्ड में नर्सिंग कॉलेज के लिये आवंटित भू-खण्ड के पास का स्थल चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये आवश्यक जानकारियां एवं प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें