
सांची विधानसभा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रायसेन नगरपालिका परिषद द्वारा स्वीप के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री आर डी शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गो से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर पालिका अमले ने मतदान के नारों के साथ-साथ लोगों को सांची विधानसभा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने करने की अपील की। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की जिससे कि सभी युवा मतदाता उपचुनाव में अपना बहुमूल्य मत देकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहभागी बनें। रैली में नगर पालिका के वाहन मतदाता जागरूकता नारों एवं चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जिंगल के माध्यम से नागरिकों देते हुए चल रहे थे। रैली में सुश्री रश्मि सिंह नोडल अधिकारी निर्वाचन नपा रायसेन, श्री राजीव आचार्य सहायक राजस्व निरीक्षक, सिटी मिशन मैनेजर एनयूएलएम श्रीमती रानी तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।