श्रमोदय आवासीय विद्यालय की 18 अक्टूबर को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा –
( रीवा )
मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्थापित श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए परीक्षा जबलपुर, भोपाल, इंदौर एवं ग्वालियर में 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी।
परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश पत्र वेबसाइट www.shramodayvidyalay.mp.gov.in में डाउनलोड किये जा सकते हैं। परीक्षा संबंधी संपूर्ण जानकारी विभाग की इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
