सुरक्षाकर्मी के रूप में पंजीयन के लिये विकासखण्डों में लगेंगे शिविर –

( रीवा )

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के सहयोग से सुरक्षा कर्मी पद के लिये पात्र युवाओं का पंजीयन किया जायेगा। इसके लिये सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पद के लिये पात्र युवाओं का पंजीयन किया जायेगा। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि जनपद पंचायत नईगढ़ी में 8 अक्टूबर को, सिरमौर में 9 अक्टूबर को, जनपद पंचायत जवा में 10 अक्टूबर, रीवा में 11 अक्टूबर, त्योंथर में 12 अक्टूबर तथा गंगेव में 13 अक्टूबर को शिविर लगाये जायेंगे। सभी स्थानों में प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाये जायेंगे। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधीनस्थ अमले के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र युवाओं को शिविर में आकर सुरक्षाकर्मी के रूप में पंजीयन का लाभ उठाने के लिये प्रेरित करें। शिविर की तिथियों का व्यापक प्रचार प्रसार करायें जिससे हर पात्र युवा इसका लाभ उठा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें