मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण –
( रायसेन )
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सांची विधानसभा उपचुनाव निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 03 नवम्बर को मतदान होगा। सांची विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिसके लिए 09 अक्टूबर को विशेष मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित की गई है। मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों को निर्धारित तिथि को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
