जैव-विविधता क्विज-2020 की राज्य-स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को –
( सतना )
मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता क्विज-2020 की ऑनलाइन प्रतियोगिता के अगले चरण में 24 अक्टूबर को राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह प्रतियोगिता “अंतर्राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन दिवस” के मौके पर राज्य-स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता ऑनलाइन क्विज-2020 प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसमें प्रत्येक जिले से प्रथम स्थान पर आई टीम राज्य-स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल हो सकेगी।
