कन्या शिक्षा परिसर सरसवाही का लोकार्पण मंगलवार को –
( कटनी )
लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा प्रदेशभर में नवनिर्मित शासकीय भवनों का वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे रिमोट से लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग कटनी के 27 करोड़ रुपये लागत से सरसवाही में नवनिर्मित कन्या शिक्षा परिसर का लोकार्पण भी किया जायेगा। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग नदीमा शीरी ने कन्या शिक्षा परिसर सरसवाही के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं छात्रों के अभिभावकों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
