कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने कहा कि जिले के किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी। प्रयास किए जाएंगे कि हरदा जिला प्रदेश में रबी फसलों के उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर आये। कलेक्टर श्री गुप्ता आज जिला पंचायत हरदा के सभागृह में आयोजित जल उपयोगिता समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह वर्धमान तथा विधायक प्रतिनिधि श्री तिलक शर्मा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री राकेश दीक्षित एवं एफ.भिमटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देशित किया जिले के हिस्से का पानी दिया जाए। पानी का मेजरमेंट उस स्थान पर बनाया जाए, जहां पानी का उछाल न हो जिससे हरदा जिले के किसानों को उनके हिस्से का पानी प्राप्त हो सके।