
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत “पंख” बालिकाओं के हौंसले की उडान कार्यक्रम के तहत चित्रकला/पोस्टर पेटिंग/लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बडी संख्या में स्कूल कालेज की बालिकाओं, महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस प्रतियोगिता में कन्या भ्रूण हत्या रोकने, संस्थागत प्रसव को बढावा देने तथा बालिका शिक्षा आधारित पेंटिंग बनायी गई।इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीती चौरसिया द्वितीय स्थान लबी सिहं एवं तृतीय

स्थान आयुषी विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। वहीं लोकगीत प्रतियोगिता की विजेता अनुराधा शाह रही। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे बालिकाओ एवं महिलाओ ने भाग लिया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा इन प्रतिभाशाली बालिकाओ को सम्मानित किया गया।