कलेक्टर ने दिये धान की फसलों के निरीक्षण के निर्देश

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं अधिकारियों को दल गठित कर धान में रोग की मिल रही सूचनाओं के अनुसार फसलों का मौका निरीक्षण करने और रोग नियंत्रण के लिये किसानों को परामर्श देने के निर्देश दिये हैं। समय सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि आज ही कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर और कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों के साथ निरीक्षण दल गठित कर किसानों की फसल का निरीक्षण करें। सिलौंड़ी और बाकल क्षेत्र में धान की फसल में कण्डवा रोग लगने की मिल रही शिकायतों पर उप संचालक कृषि एवं कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र की धान की फसलों का निरीक्षण कर किसानों को रोग नियंत्रण के संबंध में सलाह दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें