कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य अमले को दिलाई कोविड-19 से बचने की शपथ

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने देर शाम जिला अस्पताल कटनी पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं एवं उपचार सुविधाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जिला चिकत्सालय के स्वास्थ्य अमले को कोविड-19 से बचाव एवं सावधानियां बरतने सजग रहने की शपथ भी दिलाई।

            कलेक्टर श्री सिंह ने जिला चिकित्सालय कटनी पहुंचकर सिविल सर्जन कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, चिकित्सकों की बैठक लेकर कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, फीवर क्लीनिक, कोविड संदिग्ध व्यक्तियों की सैम्पलिंग एवं उपचार सेवाओं सहित जिला अस्पताल के निर्माणाधीन आईसीयू वार्ड, ओपीडी सहित अन्य सुविधा निर्माण के कार्यों की जानकारी ली।

कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन की ली गई शपथ

राज्य शासन द्वारा कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन के लिये सघन अभियान 30 नवम्बर तक चलाया जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 संक्रमण के लक्षण एवं बचाव की रोकथाम के उपायों से आमजन को परिचित कराने प्रचार-प्रसार की उपयुक्त कार्य योजना क्रियान्वित की जा रही है। कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन के सघन अभियान के तहत सोमवार को जिला चिकित्सालय कटनी में कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स सहित अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को सजग रहने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 प्रदीप मुडि़या, सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा, डॉ0 राखी गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें