मुख्यमंत्री ने किया नव-निर्मित शैक्षिक भवनों का वर्चुअल लोकार्पण

( हरदा )

जिले के 3 हाई स्कूल एवं 5 हायर सेकेंडरी स्कूलों का हुआ लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल स्थित मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में आदिम-जाति कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के 497 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित 145 शैक्षिक भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में हरदा जिले के 3 हाई स्कूल- बिछौला, रातातलाई एवं कचनार तथा 5 हायर सेकेंडरी स्कूल – खुदिया, कन्या सिराली, नयापुरा मांदला तथा मोरगड़ी स्कूलों का लोकार्पण किया गया। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्मित शाला भवनों में टेलीविजन के माध्यम से प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुदया में टिमरनी विधायक श्री संजय शाह द्वारा विद्यालय में विधायक निधि से बाउंड्री वाल तथा स्मार्ट क्लास निर्माण की घोषणा की गई।
प्रदेश के जिन नव-निर्मित शैक्षिक भवनों का लोकार्पण किया गया है, उनमें आदिम-जाति कल्याण विभाग के 357 करोड़ 9 लाख रुपये लागत के 13 विशिष्ट आवासीय विद्यालयों (कन्या शिक्षा परिसरों), 4 करोड़ 63 लाख रुपये के 3 छात्रावास के नवीन भवनों और स्कूल शिक्षा विभाग के 135 करोड़ 98 लाख रुपये लागत के 129 हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शाला भवनों का भी लोकार्पण सम्मिलित है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें