आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक बंद रहेंगी –

( सिंगरौली )

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाइन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें