स्वास्थ्य अमले द्वारा लिए जा रहे घर-घर जाकर कोरोना सैंपल –
( सागर )
कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शहर के कई वार्डों में घर-घर जाकर व्यक्तियों के कोरोना संक्रमण का टेस्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार नगर निगम, सागर तथा नगर पालिका परिषद मकरोनिया के कई वार्डों में भी व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए।
