2500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 6 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जब्त
कटनी – कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में कटनी जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कटनी जिले के वृत्त बहोरीबंद में आबकारी दल की संयुक्त टीम ग्राम सांडा थाना बाकल में 2500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 06 लीटर हाथ भट्टी के कुल पांच प्रकरण कायम किये गये हैं। इसमें राम कुमारी यादव पति श्री राजा बाबू यादव उम्र 26 वर्ष निवासी पटना थाना बाकल से 03 लीटर हाथ भट्टी एवं गुड्डी बाई पति रोहनी यादव उम्र 46 वर्ष निवासी साड़ा थाना बाकल से 03 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 03 अज्ञात प्रकरण महुआ लाहान मात्रा 2500 किलोग्राम कायम कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

