संवीक्षा में 22 में से 06 अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त

( रायसेन )

16 अभ्यार्थी के नाम निर्देशन पत्र विधि सम्मत पाए गए
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उप चुनाव-2020 कार्यक्रम के तहत सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यार्थियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जनरल ऑब्जर्वर श्री कृपानंद झा आईएएस की उपस्थिति में 17 अक्टूबर को संवीक्षा की गई। रिटर्निंग अधिकारी श्री एलके खरे ने जानकारी दी कि विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 22 अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए, जिनमें से संवीक्षा के पश्चात 16 अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधि सम्मत पाए गए। 06 अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधि सम्मत नहीं होने पर निरस्त हो गए हैं।
जिन अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधि सम्मत पाए गए हैं उनमें डॉ. प्रभुराम चैधरी भारतीय जनता पार्टी, श्री मदनलाल चैधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री पूरन सिंह अहिरवार बहुजन समाज पार्टी, श्री कन्छेदी लाल अहिरवार समता विकास पार्टी, श्री दिनेश भैया अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी, श्री धर्मेन्द्र अहिरवार समाजवादी पार्टी, श्री पूरन लाल राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी, श्री मलखान गोंडवाना गणंतत्र पार्टी, श्री मुंशीलाल सिलावट वंचित बहुजन अगाड़ी पार्टी, श्री रमेश कुमार पासी शिवसेना पार्टी, श्री हरिनारायण बेदी सपाक्स पार्टी, श्री कमल सिंह निर्दलीय, श्री तिलक शाक्या निर्दलीय, श्री प्रभु निर्दलीय, भूरी बाई (विद्या) निर्दलीय तथा श्री मदन सिंह निर्दलीय शामिल हैं।
06 अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र हुए निरस्त
संवीक्षा के दौरान जिन 06 अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधि सम्मत नहीं होने पर निरस्त हुए हैं उनमें श्री राजेन्द्र प्रसाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, श्री प्रहलाद सिंह मालवीय निर्दलीय, श्री भगवत सिंह इंडिया जनशक्ति पार्टी, श्री भीकम सिंह निर्दलीय, श्री रामदयाल कोरी निर्दलीय तथा श्री राजेश अहिरवार इंडियन नेशनल कांग्रेस शामिल है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें