स्वसहायता समूह की महिलाओं को दिया गया डेयरी एवं जैविक खेती का प्रषिक्षण

कटनी

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान् कटनी के द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं को डेयरी एवं जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला प्रबध्ंाक लीड बैंक उधम सिंह बानरा, डीडीएम एम. धनेश, भारतीय स्टेट बैंक स्लीमनाबाद के शाखा प्रबंधक, आरसेटी के डायरेक्टर विनोद कुमार जैन एवं प्रशिक्षक के रूप में जैविक कृषि पाठशाला के संचालक रामसुख दुबे जी की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर एलडीएम ऊधम सिंह बानरा द्वारा बैंकों में विभिन्न प्रकार के खातों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत डीडीएम ने भी बैंक से होने वाले फायदे के बारे में बताया, जिससे लोग अपना स्वरोजगार आसानी से कर सकें। डायरेक्टर जैन ने विभिन्न संचालित बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार के जानकारी एवं उससे होने वाले फायदे, महत्व के बारे में विस्तार जानकारी दी। शाखा प्रबंधक स्लीमनाबाद के तिलेश्वर द्वारा सभी लोगों के अपने अपने खाते खुलवाने एवं उन्हें वित्तीय साक्षरता उसके महत्व के बारे में बताया, जिससे सभी प्रशिक्षणार्थी उसका अधिकाधिक लाभ उठा सकें। प्रशिक्षक के रूप में जैविक कृषि पाठषाला के संचालक रामसुख दुबे द्वारा डेयरी फार्मिंग एवं केचुआ खाद, बनाने की विधि बतलाई गई। जिससे उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग कर जैविक खेती करने को कहा गया एवं विभिन्न दुधारु पशुओं की नस्लों की जानकारी, उनके पालन पोषण में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पषुओं में होने वाली बीमारियो के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें