आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में 11 प्रकरण पंजीबद्ध

कटनी –

कलेक्टर शशिभूषण सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के निर्देशन में जिला उज्जैन में मादक पदार्थो के सेवन से मानवीय क्षति को दृष्टिगत रखते हुये पूर्व में भी कटनी जिलें में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को की गई कार्यवाही में कटनी वृत्त क्रमांक 3 तथा वृत्त स्लीमनाबाद मे ग्राम नेगमा, बिचपुरा, टेडी, तथा तेवरी गांव में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 1 (क) एवं (च) के कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

कार्यवाही में 1250 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 20 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त कर मौके पर जप्तशुदा महुआ लाहन का सैम्पल लेकर नष्ट किया गया है। जप्त तथा नष्ट की गई सामग्रियों का अनुमानित मूल्य कुल 65 हजार रुपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें