कमिश्नर ने पाली रोड से जमुआ गांव तक बनने वाले निर्माणाधीन बाईपास रोड का किया निरीक्षण

( शहडोल )

बाईपास रोड के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल एवं कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने आज संयुक्त रुप से पाली रोड से जमुआ ग्राम तक बनने वाली बाईपास रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने रोड में आने वाले निर्माणाधीन पुलियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने समय-सीमा में रोड के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा रोड के निर्माण में गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए।
कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान सोहागपुर में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा कर ब्रिज के निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने ग्राम जमुआ में निर्माणाधीन बाईपास रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर मध्यप्रदेश रोड़ डवलपमेंट कारपोरेशन के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें