पटाखा विक्रय लायसेंस प्राप्त करने के लिए नए आवेदक ऑनलाइन आवेदन करें –
( शाजापुर )
त्यौहारों के दौरान पटाखा विक्रय के लिए अस्थायी लायसेंस प्राप्त करने एवं आतिशबाजी के कब्जे के लिए 02 नवंबर तक नवीन आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में 29 अक्टूबर तक जिन आवेदको ने आवेदन जमा कर दिये हैं वे ऑनलाइन आवेदन नहीं करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए एमपीई सर्विस पोर्टल वेबसाइट http://service.mp.gov.in से आवेदन पत्र अपलोड कर सकते हैं।

