आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 6 प्रकरण प्रजीबद्ध

कटनी –

कटनी जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के निर्देशन में जिला उज्जैन में मादक पदार्थो के सेवन से मानवीय क्षति को दृष्टिगत रखते हुये अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में कटनी वृत्त क्रमांक 02 मे आधारकाप, मछरिया डेरा, निमियाहार, खिरहनी गांव में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 1 (क) एवं (च) के कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इस दौरान कार्यवाही में 2225 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 16 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई है मौके पर महुआ लाहन का सैम्पिल लिया जाकर नष्ट किया गया है। जप्त तथा नष्ट की गई सामग्रियों का अनुमानित मूल्य कुल 1,13,650/- रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें