कलेक्टर, एसपी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

( रायसेन )

कोविड-19 से बचाव के लिए मतदान केन्द्रों पर किए गए है सभी आवश्यक इंतजाम

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उप निर्वाचन-2020 कार्यक्रम के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सॉची में 03 नवम्बर को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा सॉची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री भार्गव तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुक्ला ने सॉची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र गोपीसुर, सतकुण्डा, खरबई, सेहतगंज, कुशयारी तथा वीदपुरा का निरीक्षण कर विद्युत, छाया, पेयजल, प्रतीक्षालय सहित मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाईजर, साबुन-पानी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।

मतदान केन्द्रों को किया गया सैनेटाइज

सॉची विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 के नियंत्रण और बचाव के लिए मतदान केन्द्रों को सैनेटाईज किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए निर्धारित दूरी पर गोले बनाए गए हैं। मतदान दिवस 03 नवम्बर को मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को मतदान से पहले तथा मतदान के बाद सेनेटाजेशन के लिये सेनेटाइजर, पानी तथा साबुन की व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने तथा हस्ताक्षर के लिए ग्लब्ज दिये जाएंगे। मास्क लगाकर नहीं आने वाले मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर ही मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदान के पश्चात मतदाता ग्लब्ज डिस्टबिन में डालेंगे। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों पर आने वाले सभी मतदाताओं की थर्मल गन के माध्यम से थर्मल स्केनिंग की जायेगी। आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के बैठने के लिये मतदान केन्द्रों पर प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। मतदाताओं को कतार में नहीं लगना पड़े इसके लिये उन्हें टोकन दिये जायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें