मेसर्स कस्‍तूरीबाई फिलिंग स्‍टेशन को कारण बताओं नोटिस जारी –

( अशोकनगर )

कलेक्‍टर सुश्री प्रियंका दास ने मेसर्स कस्‍तूरीबाई फिलिंग स्‍टेशन पिपरई रोड मुंगावली को राजनैतिक पार्टी के द्वारा बनाई गई पर्ची से मतदाताओं को बिना किसी शुल्‍क के लगभग 100 बाईकों में पेट्रोल भरे जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। यह कृत्‍य आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन के अंतर्गत आता है। कारण बताओ नोटिस का जबाव 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए गए है। उपस्थित न होने की स्थिति में लायसेंस निरस्‍त करने की कार्यवाही की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें