हर गली गलियारें में है मत पर्व की गूंज –
( मन्दसौर )
विधानसभा उप निर्वाचन 2020 हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में लोकतंत्र के त्यौहार को 3 नवम्बर को धूमधाम से सभी की सहभागिता सें मनाये जाने हेतु विविध प्रयास किये जा रहे है। घर-घर जा कर लोगों को मतदान का महत्व बताया जा रहा है एवं मतदान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। हर नजर हर सोच में मतदान का कर्तव्य बोध लाने हेतु संदेश प्रदर्शित किये जा रहे है, बोले जा रहे है, सुनाये जा रहे है एवं दिखाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता रैलिया, दिवारों में प्रेरणा दायक नारें या कला मण्डिलयों के लोक गीत, रंगोली की आकर्षक प्रस्तुति, हर जगह मत पर्व की गूंज है। जिला प्रशासन नें संदेश दिया है की 3 नवम्बर याद रखें सब चल कर मतदान करें।

