आरसेटी कटनी में 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाईंडिंग एवं सर्विसिंग का प्रशिक्षण सम्पन्न

* कटनी *

संचालक एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी वी0के0 जैन ने बताया कि आज मंगलवार को पुरुषों के लिये आयोजित 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाईंडिंग एण्ड सर्विसेस का प्रशिक्षण आरसेटी कटनी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल प्रशिक्षार्थियों को एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप चाण्डक एवं एनआरएलएम के जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार कमलाकर मिश्रा की उपस्थिति में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को बैंक से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बीमा योजनाओं के महत्व के विषय में भी बताया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें