शहर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिये कलेक्टर का सम्मान
( कटनी )
कटनी जिले की दो सामाजिक संस्थाओं द्वारा बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार कार्य और कुशल प्रशासन के लिये कलेक्टर शशिभूषण सिंह का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। समाजसेवी संस्था श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित रामनरेश त्रिपाठी, नवनीत चतुर्वेदी और माधवनगर युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजा जगवानी ने कलेक्टर को शॉल-श्रीफल से सम्मानित कर अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस मौके पर समिति की ओर से नंदलाल बजाज, अमित नावानी, प्रेमनारायण मिश्रा, लक्ष्मीकांत गर्ग, कृष्णकांत पाण्डे भी उपस्थित थे।

