एक्जिट पोल पर 7 नवम्बर सायं 6:30 बजे तक प्रतिबंध –
( शाजापुर )
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर ने बताया किभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा एग्जिट पोल आयोजित करनेऔरइसके परिणाम के प्रकाशन एवं प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर 3 नवम्बरको प्रात: 6 बजेसे प्रतिबंध लगाया गया है जो 7 नवम्बर, 2020 कोसायं 6:30 बजे तक जारी रहेगा।
