उप निर्वाचन में अभी तक 23 करोड़ से अधिक की हुई जप्‍ती –

( मन्दसौर )

संयुक्‍त मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोहित बुंदस ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक शराब, वाहन, नगदी एवं अन्‍य सामग्री कुल 23 करोड़ 42 लाख रूपये की जप्ती की गयी। आबकारी विभाग द्वारा 10 लाख 7 हजार 930 लीटर शराब जिसका मूल्य 9.72 करोड़ रूपये है, जप्त की गई है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा 1 हजार 806 कि.ग्रा. ड्रग्स जप्ती की कार्यवाही की गई है, जिसका मूल्य 1.47 करोड़ रूपये है। वाहन, सोना, चांदी एवं अन्य सामग्रियों की जप्ती भी की गई है, जिसका मूल्य 7.02 करोड़ रूपये है।
प्रदेश के 19 जिलों में अब तक पुलिस थानों में एक लाख 52 हजार 538 लाइसेंसी हथियार जमा कराये जा चुके हैं। उप निर्वाचन के अंतर्गत पुलिस के 324 नाके क्रियाशील हैं। पुलिस द्वारा 8 हजार 872 गैर जमानती वारंट तामील कराए जा चुके हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें