एमपी वनमित्र पोर्टल 7 नवम्बर तक खोला गया –
* सीहोर *
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत एमपी वनमित्र पोर्टल को 7 नवम्बर तक पुनः खोला गया है। अतः पूर्व में निरस्त किये गये दावों में वंचित रहे दावेदारों के आवेदन पत्रों को उक्त तिथि तक प्रविष्ट किया जा सकेगा। इस संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एंव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि वे अपने अधिनस्थ समस्त पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायको के माध्यम से पूर्व के निरस्त समस्त दावेदारों के आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्ट करवाना सुनिश्चित करें। जिससे पूर्व में दावा किये जाने से वंचित रहे दावेदारों के आवेदन पर उचित कार्यवाही हो सके।

