प्रशासकीय कार्यसुविधा की दृष्टि से कलेक्टर द्वारा कार्य विभाजन –
( गुना )
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कार्यालयीन कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए शाखाओं का प्रभार जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सौंपे गये कार्यो के साथ-साथ संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है।
जारी आदेश में उन्होंने डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर को प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, प्रभारी अधिकारी नजारत शाखा तथा प्रभारी अधिकारी रेवेन्यू मोहर्रिर शाखा एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सोनम जैन को प्रभारी अधिकारी शिकायत (लोकायुक्त संगठन/ईओडब्लयू/ समस्त आयोग/आयुक्त एवं म.प्र. शासन से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई, प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन शाखा एवं मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2008 हेतु दायित्व सौंपे हैं।

