कटनी मिशन चौक पर यातायात सूबेदार विनोद दुबे तथा नगर निगम स्वच्छ्ता सर्वेक्षण विज़न संस्था द्वारा शहर को स्वच्छ रखने दिलाई गई शपथ।
कटनी न्यूज़
कटनी नगर निगम के स्वच्छ्ता सर्वेक्षण विज़न संस्था तथा यातायात विभाग के सूबेदार विनोद दुबे द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए मिशन चौक पर आम नागरिको को शपथ दिलाई गई। तथा यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया गया। यातायात सूबेदार विनोद दुबे द्वारा बताया गया कि यह कार्य श्रीमान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी यातायात के मार्गदर्शन में यह कार्य किया गया ! स्वच्छ्ता जागरूकता शपथ कार्य के दौरान नगर निगम के जिला संयोजक शिवम मिश्रा तथा यातायात विभाग के सूबेदार विनोद दुबे द्वारा आम नागरिकों को स्वच्छ रहेगा कटनी तभी तो स्वस्थ रहेगा कटनी का नारा देकर शपथ दिलाई गई । शपथ के दौरान आरक्षक अनमोल, धीरज, शहंशाह अहमद आदि उपस्थित रहे।

