ब्रेकिंग न्यूज़ : अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन जारी
महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का किया पुतला दहन
( कटनी )
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कटनी के तत्वाधान में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया। सैकड़ों की तादाद में युवा मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारी की मौजूदगी में पुरानी कचहरी तिराहे में पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी , निवर्तमान अध्यक्ष नगर परिषद कैमोर गणेश राव , महेश शुक्ला , मनीष दुबे , मयंक गुप्ता , मोनू यादव, विमल साहू , आशीष मिश्रा, विष्णु शंकर मिश्रा, विनायक चौबे, इंद्र मिश्रा, गोलू पांडे, सौरभ दुबे, प्रशांत परोहा, प्रदीप साहू, रितेश तिवारी, लखन साहू, सुशील साहू, राकेश मिश्रा, एवं तमाम युवा मोर्चा के सदस्यों की मौजूदगी रही।
रिपोर्ट : राजेश कुमार तिवारी आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ कटनी
