स्काउट गाइड रोवर रेंजर युनिट लीडर ने किया रक्त दान

कटनी –

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय राज्य मुख्यालय के आव्हान पर कलेक्टर शशिभूषण सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला मुख्य आयुक्त बी0बी0दुवे के निर्देशन में भाारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस को कोविड अवेयरनेस सप्ताह के रूप में मनाया गया। जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के स्थापान दिवस को मास्क वितरण एवं पुष्प भेंट कर किया गया। इस दौरान सप्ताह भर जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतो एवं नगर पंचायतो में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रति जन जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया। जिसके तहत जनजागरूकता रैली, नुक्कड नाटक, घर-घर जाकार एवं संगोष्ठी के माध्यम से निर्धारित क्षेत्र में जन सामान्य को जागरूक करने गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर राष्ट्रीय मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय के आवहान पर रक्त दान शिविर का अयोजन शनिवार 7 नवम्बर को जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन यशवंत वर्मा एवं ब्लड वैेक के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालयों एवं दलों के रोवर रेंजर स्काउट गाइड यूनिट लीडर ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता की। स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा रक्त दान कर जन सामान्य को यह संदेश दिया की वास्तविक रक्त दान से बढ़कर कोई दान नही होता। एैसी महामारी में रक्त दान एक माहत्वपूर्ण कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में सहायक हो सकती है।

इस अवसर पर जिला सचिव एल0के0गर्ग, डी0ओ0सी0 स्काउट ललित मिश्रा, व्लाक प्रभारी ओ0पी0 सोनी, प्रशिक्षण सलाहकार रवि कुमार वेन, स्काउटर राजेश सराठे, रोवर सजल तिवारी, कु0 रूपाली साहू, रिया कनौजिया, मुस्कान साहू एवं अन्य रोवर रेंजर स्काउट गाइड ने उपस्थित रहकर रक्त दान शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें