आरटीओ में टैक्स और फीस जमा करने अतिरिक्त काउंटर लगाये गये –

( जबलपुर )

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में टैक्स और फीस जमा करने के लिए दो अतिरिक्त काउंटर लगाये गये हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था वाहनों के टैक्स तथा लायसेंस आदि की फीस चुकाने वालों की सुविधा के लिहाज से शुरू की गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में दैनिक कामकाज निर्बाध रूप से जारी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ कतिपय व्यक्तियों द्वारा आरटीओ कार्यालय में सामान्य कामकाज नहीं होने की भ्रांति फैलाई जा रही है जो पूरी तरह निराधार एवं असत्य है। श्री पॉल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सीधे आरटीओ कार्यालय आकर टैक्स अथवा लायसेंस या अन्य कार्य संपादित करा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें