श्रीराम निर्मल बीज उत्पादक प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित के 4 अमानक गेहूं बीज का जिले में भंडारण और विक्रय प्रतिबंधित –

( छिन्दवाड़ा )

उप संचालक कृषि एवं पदेन बीज अनुज्ञापन अधिकारी श्री जे.आर.हेड़ाऊ द्वारा जिले के विकासखंड चौरई के ग्राम पौनिया की बीज उत्पादक व विक्रेता कंपनी मेसर्स श्रीराम निर्मल बीज उत्पादक प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित की गेहूं की किस्म अमानक स्तर की पाये जाने पर गेहूं एच.आई.-1644 के प्रमाणित बीज के लॉट क्रमांक-एपीआर-2020-12-1171-90310 सी.आई., एच.आई.-1544 के प्रमाणित बीज के लॉट क्रमांक-एपीआर-2020-12-1171-90314 सी.आई., जे.डब्ल्यू-3288 के प्रमाणित बीज के लॉट क्रमांक-एपीआर-2020-12-1171-90317 सी.आई. और जे.डब्ल्यू-3211 के प्रमाणित बीज के लॉट क्रमांक-एपीआर-2020-12-1171-90290 सी.आई. अमानक बीज के जिले में भंडारण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही उत्पादक व विक्रेता संस्था को निर्देश दिये गये है कि वे 7 दिनों के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जिन विक्रेताओं और संस्थाओं को प्रतिबंधित किये गये लॉट क्रमांक का बीज विक्रय किया गया है, उसकी सूची प्रस्तुत करें तथा उपलब्ध बीज का भंडारण व विक्रय बंद रखें, अन्यथा बीज अधिनियम 1966 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें