मतगणना स्थल पर की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाएं –
( सागर )
सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के पश्चात आगामी 10 नवंबर दिन मंगलवार को की जाने वाली मतगणना की मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में समस्त चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपेक्ष में आज समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया और इंजीनियरिंग कालेज परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है एवं बैरिकेडिंग की गई है।

