शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होने पर कलेक्टर ने दी बधाई –
( अशोकनगर )
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका दास द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए जिले की 032-अशोकनगर तथा 034 मुंगावली विधानसभा क्षेत्रों की 10 नवम्बर 2020 को मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न होने पर निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों,कर्मचारियों,सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही विधानसभा उप निर्वाचन की घोषणा से लेकर मतगणना कार्य का दायित्व पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

