भाजपा के श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) 53153 मतों से विजयी घोषित “बमौरी विधानसभा उप निर्वाचन 2020” –
( गुना )
जिले की -028 बमौरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 03 नवम्बर 2020 को हुए मतदान की मतों की गणना आज 10 नवंबर 2020 को शासकीय पीजी कॉलेज गुना मतगणना स्थल पर की गयी। मतगणना पश्चात भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद्वार श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) को 101124 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल को 53153 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के श्री कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल को 47971 मत प्राप्त हुए।
विधानसभा निर्वाचन क्ष्ेात्र -028 बमौरी में 03 नवंबर 2020 को हुए मतदान में 163316 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया किया था। इसमें विधिमान्य मतों की संख्या 161052, प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 206 एवं उपरोक्त में से कोई नही के विकल्प के मतों की संख्या 2058 शामिल है।
मतगणना पश्चात मतगणना स्थल पर भाजपा के प्रत्याशी श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) को विजयी होने का प्रमाण-पत्र -028 बमौरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रिटर्निंग आफीसर सुश्री अंकिता जैन द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक मतगणना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र -028 बमौरी श्री के. एच. कुलकर्णी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

