उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
कटनी – < मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार के निर्देशन में सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में विधिक सेवा दिवस के अवसर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उत्कृष्ट विद्यालय माधवगनर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पैनल अधिवक्ता मीना सिंह बघेल ने विधिक सेवा दिवस के के अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का विस्तार पूर्वक विवरण देते हुये जानकारी दी। उन्होने कहा कि हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिये तथा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये अधिकार को प्राप्त करने के लिये हमेशा प्रयास करते रहना चाहिये। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, बालक-बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, संरक्षण, विधि आदि से सबंधित महत्वूपर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होने वर्तमान में घटित हो रहे लैंगिक अपराधों के विषय पर भी जानकारी दी। शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सुविधा, किसी भी समस्या के लिये थाना में शिकायत दर्ज कराने तथा विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया। उन्होने कहा कि समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी में भी आवेदन दिया जा सकता है।

इसी प्रकार पीएलव्ही आराधना तिवारी ने ई-सेवा केन्द्र एवं ई-न्यायालय सेवा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि इसका लाभ प्राप्त करने के लिये मोबाईल पर एप डाउनलोड कर न्यायालय कार्यों को सुगम और सरल बनाने तथा बेहतर परिणाम पाने के लिये अधिक से अधिक उपयोग कर सकते हैं। शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्रायें, शिक्षकगण तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

