ब्रेकिंग न्यूज़ : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत – विधायक संजय पाठक जी ने किया भोपाल दौरा रद्द

अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक – बिटिया की शादी तक की ली जिम्मेदारी

( बरही )

विजयराघवगढ़ विधान सभा के ग्राम पिपरियाकला मे गोविंद बर्मन के पुत्र राजेश बर्मन, बहु एवं नाती नातिन की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने अपना भोपाल प्रवास रद्द करते हुए तत्काल पिपरियाकला पहुंचकर परिवारजनों से अपना दुख प्रकट किया और अपनी संवेदना में कहा कि आपके परिवार पर आए इस दुख में मै आपके साथ हूँ। इस अपूर्ण क्षति को पूरा नही किया जा सकता। ईश्वर आपको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की एक मात्र बिटिया की विवाह तक की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर भी जो अधिक से अधिक मदद हो सकती है दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा।

आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के हरेक व्यक्ति के दुख की घड़ी में खबर मिलते ही माननीय विधायक संजू भैया परिवार की तेरह सम्मिलित होकर भरपूर मदद करते हैं। विधानसभा विजयराघवगढ़ के क्षेत्रवासियों ने अच्छे कर्म किए होंगे, जो उन्हे माननीय संजय सत्येंद्र पाठक जी जैसे व्यक्तित्व का साथ मिला है और उन्होंने क्षेत्रवासियों की पीड़ा को अंतरभाव से महसूस किया है । यही कारण है कि वे विजयराघवगढ़ विधानसभा के लोगो के दिलों मे परिवार के सदस्य की भांति रहते हैं। दुख की इस घड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव यादव, राम भान निगम, सरपंच उदय पटेल ,एसडीओपी शिखा सोनी, तहसीलदार सचिदानंद त्रिपाठी, टीआई संदीप अयाची, राजू सोनकर, कैलाश कचरे , गुड्डा त्रिपाठी , प्रशांत परौहा, गुड्डा सेन, गंगा दाहिया, संजू दुबे, प्रभाकर तिवारी, रामकृष्ण पटेल, नुरम रजक, बसंत लाल कोल, लल्लू कोल, विनोद सोनकर, जमुना यादव,शिवबरन सिंह के साथ साथ सैकड़ों ग्रामवासियों की मौजूदगी रही ।

रिपोर्ट : गुलशन चक्रवर्ती तहसील रिपोर्टर आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें