कटनी विकास योजना 2021 में प्रस्तावित उपांतरण पर चर्चा

कटनी – मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के अन्तर्गत जिला कलेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति की मंगलवार को सम्पन्न बैठक में कटनी विकास योजना 2021 में प्रस्तावित उपांतरण पर चर्चा की गई। इस मौके पर एसडीएम बलबीर रमन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण हरि सिंह ठाकुर, पीएचई ई.एस. बघेल, तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव सहित नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि कटनी विकास योजना 2021 में उपांतरण का प्रारुप मध्यप्रदेश तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 23 के अनुसार प्रकाशित कर आयुक्त जबलपुर संभाग, कलेक्टर जिला कटनी, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कटनी और आयुक्त नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है। प्रस्तावित उपांतरण के ब्यौरे की सूचना के प्रकाशन की 30 दिन की समयावधि में यदि कोई आपत्ति, सुझाव या प्रारुप उपांतरण के संबंध में कथन हो, तो प्रारुप उपलब्ध कराये गये कार्यालयों में लिखित स्वरुप में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें