कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने माँ रतनगढ़ मंदिर पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा –
* दतिया *
दतिया कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने रविवार को माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित अधिकारीगण साथ थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रतनगढ़ में आने वाले श्रद्धालुओं को की गई व्यवस्थाओं को देखा उन्होंने मां रतनगढ़ के मंदिर एवं कुँअर बाबा मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रतनगढ़ में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो श्रृद्धालु मास्क का उपयोग करें और उनके हाथों को सेनेटाईज भी कराया जाए।

