डेंगू के लार्वा और मलेरिया की जांच का सर्वे जारी

( भोपाल )

1372 घरों का सर्वे – लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया, आज सिविल अस्पताल गोविन्दपुरा में किया फागिंग

शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जिले में 802 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 633 और बैरसिया में 128 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 35 टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा 1372 घरों का सर्वे कर किया गया और 54 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 10 हजार से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल 60 बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें