केंद्रीय रक्षा मंत्री से कृषि मंत्री श्री पटेल ने की मुलाकात
( भोपाल )
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री श्री पटेल ने केन्द्रीय मंत्री को मध्यप्रदेश में कृषि और किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी।

