मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 नवम्बर को गो-कैबिनेट की पहली बैठक लेंगे

( भोपाल )

गोपाष्टमी के अवसर पर गो-अभ्यारण्य सालरिया में गो-पूजन करेंगे तथा गो-संगोष्ठी में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के लिए गठित की गई गो-कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवम्बर गोपाष्टमी को प्रातः 11 बजे भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान आगर-मालवा ज़िले के सालरिया गो-अभ्यारण्य जाकर वहां गो-पूजन करेंगे तथा वहां गो-संगोष्ठी में देशभर के गो-विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12.50 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 1.30 बजे सालरिया पहुंचेंगे तथा वहां कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सायं 5 बजे सालरिया से प्रस्थान कर 5.40 पर भोपाल वापस आएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें