कोरोना योद्धा सम्मान के तहत नायब तहसीलदार स्वर्गीय श्री परते की पत्नी को 50 लाख रुपए का चेक भेंट
( कटनी )-
राज्य शासन की कोरोना योद्धा सम्मान योजना के तहत कोरोना संक्रमण बचाव की कार्रवाई के दौरान संक्रमण से हुई नायब तहसीलदार बड़वारा मोती लाल परते की मृत्यु पर उनकी पत्नी को 50 लाख रुपए की सम्मान निधि राज्य शासन ने स्वीकृत की है।

कलेक्टर शशिभूषण भूषण सिंह ने शनिवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक मे नायब तहसीलदार स्वर्गीय मोती लाल परते की पत्नी श्रीमति विभा परते को शाल श्री फल से सम्मानित कर सम्मान निधि 50 लाख रुपए की स्वीकृत राशि का चैक भेंट किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे, एसडीएम रोहित सिसोनिया,सपना त्रिपाठी, बलबीर रमन, प्रिया चंद्रावत सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

