संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देखा प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

( भोपाल )

आमजन के साथ बैठकर सुना संबोधन

संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी विधानसभा के सभापति और पीठासीन अधिकारियों को आज गुजरात के केवड़िया में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के 80 वें वैदिक सत्र में संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर नागदा शहर के रविदास चौक पाडल्या रोड की अजा बस्ती में आम नागरिकों के साथ बैठकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी पर देखा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, उज्जैन संभागायुक्त श्री आनंदकुमार शर्मा ,अन्य अधिकारी और गणमान्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें