ब्रेकिंग न्यूज़ यूनिसेफ द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन हेतु 25 नवम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित

( कैमोर )

पुलिस थाना कैमोर मे दी गईं महिलाओं एवं बच्चों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक कटनी ललित शाक्यवार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संदीप मिश्रा के निर्देशन में यूनिसेफ द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन हेतु 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में थाना कैमोर परिसर में एस.डी.ओ.पी. विजयराघवगढ़ सुश्री शिखा सोनी की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर थाना कैमोर परिसर में शासकीय हाई स्कूल खलवारा बाजार कैमोर के कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया जाकर उन्हें थाने का विजिट कराया गया । छात्र-छात्राओं ने थाना भवन का भ्रमण कर रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया, सीसीटीएनएस एवं हवालात, मालखाना इत्यादि को देखा समझा।

उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी , प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल खलवारा बाजार कैमोर श्रीमती अलका श्रीवास्तव , थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन , उप निरीक्षक अनीता कुडापे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे , महिला आरक्षक भावना तिवारी ने महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी । कार्यक्रम में नेशनल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं नेशनल विमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी भी दी गई। एसडीओपी सुश्री सोनी ने छात्राओं को गुड टच – बैड टच के बारे में बता कर जागरूक किया। थाना प्रभारी श्री जैन जी ने पाक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालक बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम 2012) एवं महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम 2005 , अनैतिक व्यापार अधिनियम के कानूनी प्रावधानों, पुलिस थानों में संचालित महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र , ऊर्जा डेस्क एवं निर्भया पेट्रोलिंग की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत नाबालिग बालिकाओं को व्यक्ति द्वारा घूरना, लगातार पीछा करना भी संज्ञेय अपराध है जिसकी रिपोर्ट थाने पर की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित बालक बालिकाओं ने प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बालक बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ हिंसा के लिए दिए गए निर्देशों को भी बताया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें