ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रामों में मतदाताओं के परिचय पत्र बनाने प्रारूप 6 में लिए जायेगें आवेदन

( विजयराघवगढ़ )

जनगणना 2021 हेतु राजस्व एवं वन ग्राम सूचियों का सत्यापन

शासन द्वारा भारत की जनगणना 2021 के क्षेत्राधिकार में हुए परिवर्तनों की जानकारी एवं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजस्व एवं वन ग्रामों की सूची का सत्यापन किया गया। ज्ञात हो कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 4000 परिचय पत्र एवं वोटर लिस्ट विजयराघवगढ़ तहसील निर्वाचन शाखा को प्राप्त कराया गया जिन्हें संबंधित बीएलओ 151 को तहसील निर्वाचन शाखा में बुलाकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के परिचय पत्र उनके सुपुर्द किया गया। संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्रत्येक ग्राम में घर घर जाकर तीन दिवस के अंदर वितरण किया जाना है।


जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ग्रामों में जिन मतदाताओं के परिचय पत्र अभी नहीं बन सके उनसे प्रारूप 6 में जानकारी भरवा कर तहसील निर्वाचन शाखा में जमा किया जाना है ताकि अभिलंब पुनः परिचय पत्र बनवा कर ग्रामीण मतदाताओं को वितरण किया जा सके।
निर्वाचन शाखा के कानूनगो द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शासन द्वारा तहसील कार्यालय के अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर का परिवर्तित नाम शिव धाम कर दिया गया है और वही भिम्पार सिंनगोड़ी कुंदरेही ग्रामों का नाम सुधार किया गया है साथ ही राजस्व भूमि का रकवा भी सुधार किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें