नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन 11दिसम्बर 2020 शुक्रवार को

प्रति,

सम्पादक/पत्रकार बंधु

समाचार पत्र / इलेक्ट्रॉनिक चैनल

जिला – कटनी (म0प्र0)

विषय – नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन।

—000—

विषयांकित 12 दिसम्बर को प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इसी क्रम में कटनी जिले मे भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में जिला एवं तहसील मुख्यालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी। इस संबंध में 11 दिसम्बर 2020 शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में विशेष न्यायाधीश विश्राम कक्ष में दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है।

उक्त प्रेसवार्ता में आप सादर आमंत्रित हैं।

दिनांक – 11 दिसम्बर 2020 (शुक्रवार)

समय – अपरान्ह 2 बजे से

स्थान – विशेष न्यायाधीश विश्राम कक्ष,

जिला एवं सत्र न्यायालय

कटनी (म0प्र0)

सहायक सूचना अधिकारी

जिला जनसम्पर्क अधिकारी

कटनी (म0प्र0)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें